BREAKING

#JaunpurNews : ओवरटेक करते के चक्कर मे ट्रक पलटी, खलासी की मौत, चालक गम्भीर | #NayaSaveraNetwork

  • चार गाय व दो बछड़े भी मरे

इज़हार हुसैन @ नया सवेरा 

जफराबाद। वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर  हौज टोलप्लाज़ा के पास ओवरटेक करने के चक्कर मे ट्रक  पोल से टकराती हुई गड्ढे में चली गयी।जिसमे 20 वर्षीय  खलासी की मौत हो गयी।तथा ट्रक में लदी चार गाये तथा दो बछड़े भी मर गये।
औरैया जनपद के निवासी ट्रक चालक अकील 40 वर्ष पुत्र रहीस तथा खलासी आसिफ पुत्र लुकमान 20 वर्ष  के साथ इटावा जनपद से पांच गाय तथा तीन बछड़ों को लादकर बिहार के चौसा बाजार में लगने वाले पशु मेले में जा रहा था।रास्ते मे ऊक्त स्थान पर वह एक बस को ओवरटेक करते समय बस चालक के कट मारने के चलते  हाइवे के किनारे लगे संकेतक खम्भे से टकराते हुए गड्ढे में चली गयी।घटना में चालक व खलासी ट्रक में फंसे हुए थे।सूचना पर थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव तत्काल मय फोर्स मौके पर पहुंचकर चालक तथा खलासी को किसी तरह बाहर निकलवाया।दोनो को आनन फानन में जिला चिकित्सालय भिजवाया।जहा पर चिकित्सक ने खलासी आसिफ को मृत घोषित कर दिया।चालक अकील की हालत भी गम्भीर है।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad


तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें