#MumbaiNews: भाजपा जनों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा | #NayaSaveraNetwork
शिवपूजन पाण्डेय @ नया सवेरा
अंदावा/सहसों। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा अंदावा से शुरू होकर तथा सहसों चौराहे पर छत्रपति साहू जी महराज की मूर्ति पर जिलाध्यक्ष गंगापार कविता पटेल व सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल द्वारा माल्यार्पण कर समाप्त हुई मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार कविता पटेल व सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल ने संयुक्त रूप झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की डी जे के साथ निकली तिरंगा यात्रा में सैकड़ों मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहन शामिल थे।
तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर देश भक्ति नारे लगाए गए। जिलाध्यक्ष गंगापार कविता पटेल ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में हमारे कितने वीर शहीदों ने अपने जान की बाजी लगा दी उनके बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल ने कहा कि आज हम जिस आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं उसके लिए हमे बहुत सारी कुर्बानी देनी पड़ी है हमे इस बात को ध्यान में रखना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष किरन त्रिवेदी, अनिरुद्ध सिंह पटेल, जिला महामंत्री जीत लाल त्रिपाठी, विक्रम सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा लक्ष्मी कांत उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा आशीष भारतीय, प्रभाकर दुबे, पंकज ओझा कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा नवीन सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष अनिल सरोज,राकेश सिंह,दिलीप निषाद, आत्माधर दुबे,भाजपा नेता उमेश तिवारी सुनील सिंह जानी, सुधीर सिंह, राघवेन्द्र, योगेश केसरवानी,शिवपूजन,सूर्यबली बिंद, आकाश भारतीय,सियाराम मौर्या पार्षद, इत्कर्ष सिंह, राजेश भारतीय, अलोक भारतीय,दीपक सिंह, आदि मौजूद रहे।
- महिला मोर्चा ने की भागीदारी
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा ने भी भागीदारी की इस अवसर पर मुख्य रूप से विजय लक्ष्मी चंदेल, सरिता तिवारी, नीलम गिरी, पूनम पटेल, आदि मौजूद रहीं।
.jpg)
.jpg)


