#LucknowNews: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। सैनिक नगर राय बरेली रोड पर स्थित श्री जन कल्याणेश्वर मंदिर लेन नम्बर 12बी में योगेश्वर श्रीकृष्ण जी की जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिर प्रबंध समिति के संस्थापक/अध्यक्ष कर्नल आदिशंकर मिश्र, कर्नल बीएस तोमर, उपाध्यक्ष कैप्टन धर्मदेव सिंह, ओम प्रकाश, कैप्टन जयराम ओझा, सूबे ओम प्रकाश शर्मा, सूबे धर्मनाथ तिवारी, सूबे बीएस चौबे, सूबे बीएल यादव, सूबे आरसी सिंह, सूबे वीएस उपाध्याय, आरके मिश्र, सूबे मेज़र/हा. लेफ्टि रामचन्द्र सिंह, सूबे मेजर/हा. लेफ़्टि मोती लाल वर्मा, इं. एसबी सिंह, सूबे मेजर आरडी यादव, सूबे अवधेश यादव, राहुल पांडेय, धीरेंद्र मिश्र सहित तमाम लोगों ने बढ़—चढ़कर पूरी तत्परता से कार्यक्रम में भाग लिया।
मंदिर समिति की महिला अध्यक्ष इंदू सिंह, कोकिला शुक्ला, मीरा सिंह, शैल सिंह, शीला मिश्रा, प्रियंका तिवारी सहित तमाम महिलाओं, बच्चों एवं निवासियों ने भजन—कीर्तन में बढ़—चढ़कर भाग लिया और मंदिर प्रांगण को श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर कर दिया।
इस दौरान कर्नल श्री मिश्र ने बताया कि मंदिर के आचार्य बृजेश मिश्र के पांडित्यपूर्ण मार्गदर्शन में रात 10 बजे कार्यक्रम भजन, कीर्तन व प्रवचन के साथ प्रारंभ हुआ। रात 12 बजे शंखनाद/घंट ध्वनि के साथ एक मिनट के लिये बिजली गुल कर दी गई। जैसे ही बिजली चालू की गई, आचार्य मिश्र द्वारा मंत्रोच्चार के साथ कर्नल मिश्र द्वारा खीरे की नाल काटकर विधिवत् भगवान बालकृष्ण की पूजा अर्चना की गई।
लड्डू गोपाल को भोग लगाकर झूला झुलाकर उन्हें मनाया गया। “आरती कुंज बिहारी की” “भये प्रकट कृपाला” और “ॐ जय जगदीश हरे” की आरती के साथ श्रीकृष्ण जी का अवतरण संपन्न हुआ। “जय कन्हैया लाल की, मदन गोपाल की” के जयघोष के साथ मंदिर के घंटे, घड़ियाल व शंख ध्वनि से पूरा मंदिर प्रांगण भक्ति भाव में लीन हो गया। तत्पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया और रात के 1 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News


