BREAKING

#JaunpurNews : धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज, जौनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को नगर से लेकर गांव तक चहुंओर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम रही। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजी झांकियों ने सभी का मनमोह लिया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया। थानों और पुलिस लाइन सहित विभिन्न जगहों पर सजाई गईं आकर्षक झांकियां लोगों का मनमोह रही हैं। 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखने वाले श्रद्धालु सुबह से ही प्रसाद में पंजीरी तैयार करने में जुटे रहे। वहीं बच्चे झांकियां सजाने में मशगूल रहें। शहर से लेकर गांव तक सभी मोहल्लों, पुरवों में नन्द लाल के जन्मोत्सव पर आकर्षक झांकियां सजाईं गई थी। शाम होते ही भव्य रोशनी झांकियों से नगर में निकली। प्राचीन काली चौरा मंदिर, गोपाल मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर, राधा श्रीकृष्ण मंदिर, ज्ञान भण्डार मंदिर आदि मंदिरों में भव्य सजावट की गई। इसके अलावा कोतवाली, थाना और पुलिस चौकियों में भी सजावट हुई। 


शाहगंज स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने भी झांकियां सजाई। कारागार, पालने में बैठे श्रीकृष्ण का रूप, गोपियों की मटकी, गायों का झुण्ड अद्भुत छटा बिखेर रहा था। देर शाम तक दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों व पण्डालों में देर रात तक दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। वहीं जगह—जगह भण्डारे और जागरण का भी आयोजन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चक्रमण करती नजर आई।

*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें