BREAKING

#MumbaiNews: प्रधानमंत्री के उद्घाटन के एक साल के भीतर ही गिर गई शिवाजी की मूर्ति | #NayaSaveraNetwork

  • शिवसेना (यूबीटी) ने कहा – भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा 

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महाराष्ट्र के मालवण ( सिंधदुर्ग ) ज़िले में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची मूर्ति आज गिर गई। इसका बीते साल 4 दिसंबर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। इस घटना के बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) महाराष्ट्र सरकार पर आक्रामक हो गई है। पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि यह तो भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। आखिर क्या करना चाहती है, महायुति की सरकार? उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी महाराष्ट्र सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंतित करने वाली घटना है।

*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें