#SambhalNews : पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का झांसा देने वाले तीन ठग गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
संभल। उत्तर प्रदेश में संभल जिले के रजपुरा क्षेत्र में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करा कर ठगी करने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने सोमवार को बताया कि ग्राम रजपुरा निवासी ज्ञानप्रकाश ने रविवार को थाना रजपुरा में एक तहरीर देकर क्षेत्र के रामभजन, अमरोहा निवासी योगेश कुमार व प्रवीण कुमार पर आरोप लगाया था कि उन्होने पुलिस भर्ती परीक्षा का पांच लाख रुपए में पेपर लीक करने का झांसा देकर ठगी करने का प्रयास किया।


