#MumbaiNews: सेवानिवृत्त मुम्बई शिक्षको की पहल से ज्ञान व पुण्य अर्जन का सरल ऊपाय बना धार्मिक देशाटन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुम्बई । अयोध्या धाम में सावन के महीने में धर्म के कार्य जगह जगह चलते रहते हैं।इसी श्रंखला में मुम्बई के सेवानिवृत्त शिक्षक जौनपुरवासी अशोक सिंह ने अपने उन साथियो को जो बचपन से उनके साथ रहे लोगो से जुडकर धार्मिक भ्रमण के लिए तैयार कर अयोध्या रामलला का दर्शन करयावा। इस उक्त आयोजन का बिचार बनते ही अपने सम्पूर्ण खर्च से यह भ्रमण यात्रा करवाई। अब उनकी इच्छा है कि वृन्दावन बाकेबिहारी जी का भी दर्शन कराये। उनके अनुसार इस धार्मिक आयोजन से जहां उन्हें पुण्यकर्म का लाभ होगा वही दूसरो के लिए प्रेरणा भी।
बता दे कि श्री सिंह छात्र जीवन से ही अपने सहपाठियों के साथ रहकर इस तरह के कार्य करते रहे हैं जो लोगो के लिए अनुकरणीय है। शुध्द वैष्णवआहार के पक्षधर श्री सिंह अनेक व्यसन से दूर रहने का लोगो से जुडकर अनुरोध भी करते हैं।सनातन धर्म की पताका ऐसे ही धर्म प्रेमियो से अनवरत आगे बढ रही है। इस कार्य के लिए सहकर्मी राकेश सिंह ने ही उन्हे प्रेरणा दी। अयोध्या में आवास की सुविधा साकेत महाविद्यालय के भूगोल विभाग के पेन्शन भोगी डा0उदय प्रताप सिंह ने प्रदान कर व भ्रमण मार्गदर्शन देकर उनकी टीम को सहयोग दिया है। आजमगढ के सेवानिवृत्त शिक्षक राजकुमार सिंह भी बढचढ कर इस पुण्यकार्य में सहयोगी बने रहे व इसके अलावा कई अन्य लोग भी सहयोग देकर उत्साहित कर रहे हैं। सभी दर्शनार्थियो को सीता रसोई में सुन्दर व स्वरुचि भोजन से तृप्त किया गया। इसी धार्मिक भ्रमण के पहले गाजीपुर के मार्कण्डेय महादेवधाम का दर्शन भी कराया गया। सभी शिक्षक गण सेवानिवृत्त का सही उपयोग एवं धार्मिकज्ञान अर्जित कर लोगो के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।


