BREAKING

#RajasthanNews : चित्तौड़गढ़ में तालाब में डूबने से चार स्कूली छात्राओं की मौत | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

राजस्थान। चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूल से लौट रही चार छात्राओं की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। थानाधिकारी घेवर चंद ने बताया कि बिलोदा गांव में स्कूल से लौट रही चारों छात्राओं में से एक छात्रा का तालाब में पांव फिसल गया और वह डूबने लगी उसे बचाने के प्रयास में तीन अन्य छात्राएं भी पानी में उतर गई और तालाब की गहराई में डूबने से चारों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि चारों छात्राओं की पहचान बिलोदा निवासी कोमल रावत (13), रवीना मीणा (15), नर्मदा मीणा (12) और बालोद निवासी जशोदा मीणा (12) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि चारों छात्राओं को तालाब से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें