#Police_Recruitment_Exam : दूसरे दिन परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे परीक्षार्थी, जांच और सत्यापन के बाद प्रवेश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का शनिवार को दूसरा दिन है। दूसरे दिन की परीक्षा के लिए केंद्रों पर परीक्षार्थियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। सुबह साढ़े आठ बजे से ही अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद है। अभ्यर्थियों को जांच और सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
वाराणसी में 80 केंद्रों पर यूपी प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा कराई जा रही है। दूसरे दिन परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद है।
पूरी सतर्कता बरती जा रही है। जिन अभ्यर्थियों पर संदेह है उनका भलीभांति सत्यापन किया गया। वहीं परीक्षा केंद्रों पर तगड़ी जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है। दरअसल, पिछली बार यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक की वजह से रद्द करनी पड़ी थी। ऐसे में इस बार प्रशासन अलर्ट है। पुलिस के साथ ही एसटीएफ भी सक्रिय है। हर केंद्र पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। अधिकारियों की टीम लगातार चक्रमण कर जायजा ले रही है।
.jpg)
.jpg)

