#LucknowNews : यूपी में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा शुरु | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 60 हजार 244 पुलिस आरक्षी पदों के लिये भर्ती परीक्षा शुक्रवार को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच राज्य के 67 जिलों में स्थित 1174 परीक्षा केंद्रो में शुरु हो गयी। 31 अगस्त तक पांच दिनो में होने वाली इस परीक्षा में 60 लाख से अधिक अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। परीक्षा केंद्रो पर अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में संपन्न करायी जायेगी।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News


