#ChhattisgarhNews : पुलिस ने 4 नक्सलियों समेत 5 लोगों को किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर पुलिस ने 4 नक्सलियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में भाजपा सांसद संतोष पांडे ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किया गया विवेक सिंह स्वर्गीय नंदकुमार बघेल का सलाहकार रहा है। नक्सलियों के साथ 7 लाख रुपए लेनदेन की जानकारी भी सामने आई है। इससे स्पष्ट है नंदकुमार बघेल के नक्सलियों से संबंध थे। वे मोहला मानपुर के अंदरूनी क्षेत्रों में जाकर बैठकें लेते थे। वहीं उन्होंने आगे कहा कि…अब भूपेश बघेल बताएं यह रिश्ता क्या कहलाता है।