BREAKING

पुण्य अर्जित करना हर मानव के लिए आवश्यक, मिसाल बनी धार्मिक देशाटन करना | #NayaSaveraNetwork

पुण्य अर्जित करना हर मानव के लिए आवश्यक, मिसाल बनी धार्मिक देशाटन करना | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

अवधधाम। अयोध्या धाम में सावन के महीने में धर्म के कार्य चलते रहते हैं ।इसी श्रंखला में मुम्बई के सेवानिवृत्त शिक्षक  जौनपुरवासीअशोक सिंह ने अपने उन साथियो को जो बचपन से उनके साथ रहे लोगो से जुडकर धार्मिक भ्रमण  के लिए तैयार कर अयोध्या रामलला का दर्शन व गाजीपुर मार्कण्डेय  महादेवधाम का दर्शन कराया ।             इस उक्त आयोजन का बिचार बनते ही अपने सम्पूर्ण खर्च से यह भ्रमण यात्रा  करवाई। अब उनकी इच्छा है कि वृन्दावन बाकेबिहारी  जी का भी दर्शन कराये । उनके अनुसार इस धार्मिक आयोजन से जहां उन्हें पुण्यकर्म का लाभ होगा वही दूसरो के लिए प्रेरणादायी भी ।बताते है कि श्री सिंह छात्र जीवन से ही अपने सहपाठियों के साथ रहकर अनोखा कार्य करते  रहे हैं जो लोगो के लिए  अनुकरणीय है। शुध्द वैष्णवआहार के पक्षधर श्री सिंह अनेक व्यसन से दूर रहने का लोगो से जुडकर अनुरोध भी करते हैं।सनातन धर्म की पताका ऐसे  ही धर्म प्रेमी लोगो से अनवरत आगे बढ रही है ।आयोजक श्री सिंह ट्रांसपोर्ट व्यवसाय का कार्य करते हुए अनेक  धार्मिक स्थलो के दर्शन कराने में लगे हैं जिससे धर्मप्रेमी भक्तजन लाभ उठा सके ।इस कार्य में सहकर्मी राकेश सिंह ने भी उन्हे प्रेरणा दी है।अयोध्या में आवास की सुविधा साकेत महाविद्यालय के  भूगोल  विभाग के पेन्शन भोगी डा0उदय प्रताप सिंह ने प्रदान कर व भ्रमण  मार्गदर्शन देकर उनकी टीम को सहयोग दिया है।आजमगढ के सेवानिवृत्त शिक्षक राजकुमार सिंह भी बढचढ कर इस पुण्यकार्य में सहयोगी बने रहे व  इसके अलावा कई अन्य लोग भी सहयोग देकर उत्साहित  कर रहे हैं ।सभी दर्शनार्थियो को कराया सीता रसोई में भोजन।होटल के स्वामी आलोक सिंह ने सुन्दर व स्वरुचि भोजन से किया तृप्त ।





नया सबेरा का चैनल JOIN करें