BREAKING

#MumbaiNews: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित दहीहंडी उत्सव में 100 से अधिक गोविंदा पथकों ने लिया भाग | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। विगत दो वर्षों की तरह इस वर्ष भी भायंदर पश्चिम के मैक्सस मॉल मे नरसिम्हा चैरिटेबल ट्रस्ट और भाजपा युवा मोर्चा द्वारा भव्य दहीहंडी उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमे बड़ी संख्या मे मीरा भायंदर शहर के लोगों ने हिस्सा लिया और इस रोमांचपूर्ण खेल का आनंद लिया. 

संयोजक  मीरा भायंदर भाजपा विधानसभा सभा चुनाव प्रमुख एड. रवि व्यास ने बताया की यहाँ जय जवान और कई प्रसिद्ध गोविंदा मण्डलों सहित सौ से ज्यादा गोविंदा पथकों ने सहभाग किया और अलग अलग थर का मानव पिरामिड बनाकर सलामी दी. ख़ास बात ये रही की इस बार महिला गोविंदाओ की टोलीओ की संख्या भी अच्छी खासी रही. सभी सलामी देने वाले गोविंदा मंडल को नकद पुरस्कार और आकर्षक ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. 
आला आला रे गोविंदा आला और बोल बजरंग बली की जय के जयगोष के साथ सभी गोविंदा फ़िल्मी धुनो पर नाचते गाते नज़र आये.गौरतलब है की नरसिम्हा ट्रस्ट द्वारा आयोजित ये दहीहंडी मीरा भायंदर शहर की पहचान बन गयी है जिसमे हिस्सा लेने के लिए दूर दूर से गोविंदा पथक और रसिक आते है.इस बार भी इस आयोजन मे शहर के प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों, उद्योगपतियों और कई प्रमुख गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें