BREAKING

#JaunpurNews : युवाओं के आकर्षण का केन्द्र बना माडल शाही पुल | #NayaSaveraNetwork


बिपिन सैनी @ नया सवेरा 

जौनपुर। नगर के मध्य में बने शाही पुल पर जिले के एक चर्चित आर्ट्स कलाकार के द्वारा शाही पुल का आकर्षक माडल तैयार किया गया। इस माडल को देखने के लिए युवाओं की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार जफराबाद निवासी गुलशन कुमार निषाद ने शाही पुल का आकर्षक माडल थर्माकोल लाइट से तैयार कर खूबसूरती से रंग भरके इस माडल को निखारा है। 

जिसे गुलशन कुमार ने एक हफ्ते में बनाया है।उन्होंने बताया कि इस माडल को बनाने प्रतिदिन दो घंटे का समय दे रहा था। अयोध्या धाम में बने श्रीराम मंदिर का हुबहू माडल थर्माकोल से तैयार चुके हैं।जिसे लोगो ने काफी सराहा था। इसके पूर्व भी देश के दिग्गज नेता जिले से जुड़े अधिकारी, सांसद, विधायक, पत्रकार, समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों का आर्ट्स फोटो फ्रेम बनाकर गिफ्ट दिया है। अपने बने माडल को लेकर जब गुलशन कुमार निषाद जौनपुर के शाही पुल पर पहुंचे तो उनके इस माडल को देखने वाले युवाओं की भारी भीड़ जमा हो गई।


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें