BREAKING

#JaunpurNews : सांसद सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : सांसद सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork

  • भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल गौराबादशाहपुर इकाई ने किया आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल गौराबादशाहपुर द्वारा सांसद सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिया सरोज सांसद मछलीशहर एवं विशिष्ट अतिथि तूफानी सरोज पूर्व सांसद/वर्तमान विधायक केराकत रहे। कार्यक्रम में प्रदीप सिंह अध्यक्ष सहकार भारती/उपाध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, मनीष देव अध्यक्ष श्री दुर्गा पूजा महासमिति/जिला मंत्री भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, डॉ अवधनाथ पाल पूर्व जिलाध्यक्ष सपा, डॉ सरफराज चेयरमैन प्रतिनिधि जफराबाद की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, राष्ट्रगान व स्वागत गान से हुआ। संगठन के पदाधिकारियों ने मंचासीन सभी अतिथियों का बैज लगाकर, माल्यार्पण, अंगवस्त्रम, बुकें व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया जिसके बाद मुख्य अतिथि प्रिया सरोज ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए शिक्षा, महिला शिक्षा व सम्मान पर विशेष जोर दिया। साथ ही भविष्य में व्यापार मंडल व नगर पंचायत को हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि तूफानी सरोज, जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला मंत्री मनीष देव ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में अंशिका जायसवाल, साहिब बानो, चंदन साहू, अंकुर सिंह, रविकांत मौर्य, पूनम यादव, ऋतुराज पाल, अंकुर गौतम, आकाश जायसवाल, पंकज आदि प्रतिभाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न सरकारी पदों पर चयन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद तालिब ने किया। धन्यवाद व आभार महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल ने ज्ञापित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रियांशु साहू, अजय प्रजापति, नबी अहमद, राहुल गुप्ता, रेहान, डॉ आरके त्रिपाठी, श्याम कन्हैया साहू, संजय साहू, ओम प्रकाश जायसवाल, सर्वेश अग्रहरि, नवीन साहू, राजकुमार सेठ, संदीप जायसवाल, टीटू जायसवाल, आमोद गुप्ता, कमलेश जी, सभापति जी, मोहम्मद मारूफ, इस्लाम अंसारी, अकील अहमद, जितेंद्र जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad


तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें