BREAKING

#MumbaiNews: महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा करने में महाराष्ट्र सरकार विफल : भावना शर्मा जैन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा करने में महाराष्ट्र सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। बदलापुर में मासूम बालिका के साथ हुई हैवानियत के खिलाफ महाराष्ट्र प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी की महासचिव तथा अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी की प्रवक्ता भावना शर्मा जैन के नेतृत्व में हजारों महिलाओं ने वर्सोवा विधानसभा के जोगेश्वरी पश्चिम स्थित बहराम बाग नाके पर विरोध मोर्चा निकाला। इस अवसर पर बोलते भावना शर्मा जैन ने उपरोक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले शैतान को तत्काल सरेआम फांसी की सजा दी जानी चाहिए ताकि कोई इस तरह का कृत्य करने का साहस न कर सके।  ऐसी हैवानियत करने के पहले वह 100 बार सोचे। महाराष्ट्र सरकार को भी आडे हाथ लेते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह से अंधी और बहरी हो चुकी है।आज पूरे महाराष्ट्र में हर जगह औरतों के साथ अत्याचार बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं महिलाएं और मासूम बच्चियां अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं ,लेकिन यह अधर्मी सरकार चुपचाप मौन बैठी है। 

महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि अंबोली में तीन महीना पहले एक 11 साल की मूक बधिर बच्ची के साथ रेप हुआ, उसका आरोपी आज तक पकड़ा नहीं गया । इस घृणित हैवानियत को इस सरकार ने दबाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें