#LalitpurNews: चारा काटने गये दम्पति की करंट लगने से मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
ललितपुर। उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के पूराकलां क्षेत्र में सोमवार को अपने खेत पर चारा काटने गये दम्पति की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मजरा सेवरा निवासी मुन्नी यादव (45) अपने पति निरभे (52) के साथ आज दोपहर मवेशियों के लिए खेत पर चारा काटने गयी थी। पति-पत्नी खेत पर चारा काट रहे थे कि तभी मुन्नी वहां से निकले हुए बिजली के तार के संपर्क में आ गई और वह झुलस गयी। इस बीच उसे बचाने गया निरभे भी करंट की चपेट में आ गया और वह भी झुलस कर गिर गया।

