#JaunpurNews : वादा पूराकरने के चक्कर में काम पहले टेंडर बाद में | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। नगर पंचायत में आए दिन हो रहे टेंडर का बाद में खुलने और काम पहले होने का नाम पूरे जिले में मशहूर है। जिसमें बताया जाता है कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने चुनाव में नगर पंचायत को सीसीटीवी युक्त करने के लिए जनता से वादा किया था और इस वादे को पूरा करने के चक्कर में उन्होंने पहले ही कैमरे पुल पर और तमाम गली के सामने लगवा दिए लेकिन टेंडर बाद में हुआ बताया जाता है कि जनवरी में बड़े ही शान और शौकत के साथ सीसीटीवी युक्त जाफराबाद को दिखाने के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया और उसका उद्घाटन भी किया गया लेकिन सीसीटीवी कैमरे तो लग गए।
जिसमे से कुछ कैमरे क्रियाशील भी नहीं है लेकिन उसका टेंडर जाकर जुलाई में खुला अब आप इसी से पता लगा सकते हैं कि नगर पंचायत जाफराबाद मैं कैसे खेल होता होगा जब सरकारी टेंडर का यह हाल होता है तो आम लोगों का एसेसमेंट और आदि काम किस हिसाब से होता होगा इससे आप ही अंदाजा लगा सकते हैं आने वाले कल में लोग अपने दिमाग का इस्तेमाल करेंगे और टेंडर के बजाय वाउचर पर कई टुकड़ों में काम को दिखाकर अपना पैसा निकाल लेंगे जिससे टेंडर निरस्त होने पर भी उन लोगों के ऊपर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।

