BREAKING

#JaunpurNews : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीराम जानकी मन्दिर पर झांकी के साथ हुआ भण्डारा | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीराम जानकी मंदिर श्रीरामपुर रोड पर भव्य झांकी व भंडारे का आयोजन हुआ जहां भक्तों की भारी भीड़ शाम से ही आने लगी थी। श्रद्धालु भक्ति गानों से भगवान श्रीकृष्ण की जयकारा लगा रहे थे। बहुत सारे श्रद्धालु गढ़ अपने बच्चों को कृष्ण की छवि में मंदिर में ला रहे थे। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद शाहगंज के नगर अध्यक्ष अजय सेठ ने मंदिर में आए श्रद्धालुजनों को प्रसाद देकर कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दिया। इस अवसर पर सचिन वर्मा अधिवक्ता, विष्णुकांत अग्रहरि, भोला जायसवाल, प्रशांत, अभिषेक सेठ, सुजीत सोनी, शाश्वत, ख्याति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें