BREAKING

#JaunpurNews : शिक्षकों पर गिरी गाज, कई का रुका वेतन, हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को विकास खण्ड रामनगर के 2 विद्यालयों एवं विकास खण्ड रामपुर के ब्लाक संसाधन केन्द्र सहित कुल 6 विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान 20 से अधिक कर्मचारियों के अनुपस्थित पाये जाने के परिणामस्वरूप निलम्बन एवं वेतन अदेय करते हुये स्पष्टीकरण निर्गत कर कार्यवाही की।

बताया गया कि बीएसए ने सर्वप्रथम रामनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चक डोमनपुर का निरीक्षण कर विद्यालय में प्रार्थना सभा आयोजित करायी। निरीक्षण के दौरान किसी भी कर्मचारी के विद्यालय में उपस्थित न होने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक राम कमलेश दूधनाध को निलम्बित करते हुये शेष अन्य कार्मिकों को स्पष्टीकरण निर्गत कर कार्यवाही की।
इसी क्रम में उन्होंने कम्पोजिट विद्यालय गोता का निरीक्षण किया जहां विद्यालय में गम्भीर अनियमितता के दृष्टिगत प्रधानाध्यापक राजेश्वर मिश्र को निलम्बित करते हुये सहायक अध्यापक अरविन्द मौर्य एवं सुरेन्द्र प्रताप यादव को शो-काज नोटिस निर्गत किया। वहीं विकास खण्ड रामपुर के प्राथमिक विद्यालय नयेपुर का निरीक्षण कर उपस्थित समस्त कार्मिकों को विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के अधिगम स्तर में वृद्धि एवं विद्यालय को निपुण बनाये जाने हेतु दिशा-निर्देश निर्गत किये।
तत्पश्चात बीएसए ने ब्लाक संसाधन केन्द्र रामपुर पहुँचकर केंद्र पर गतिमान एफएलएन प्रशिक्षण का गहनता से निरीक्षण किया। ब्लाक संसाधन केन्द्र रामपुर पर कार्यरत कार्मिकों के अनुपस्थित पाये जाने पर बीएसए ने कार्मिकों का निरीक्षण तिथि का वेतन अथवा मानदेय अदेय कर दिया। एफएलएन प्रशिक्षण में कुल 14 कार्मिकों के अनुपस्थित पाये जाने पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये समस्त कार्मिकों का वेतन अथवा मानदेय अग्रिम आदेशों तक अवरूद्ध कर दिया। ब्लाक संसाधन केन्द्र परिसर में संचालित कम्पोजिट विद्यालय रामपुर में प्रधानमंत्री पोषण अभियान के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों को दिये जा रहे मध्यान्ह भोजन में गुणवत्ता की कमी पाये जाने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को प्रबंध समिति अध्यक्ष के साथ मध्यान्ह निधि संचालित किये जाने हेतु मौके पर ही दिशा-निर्देश देते हुये विद्यालय में प्राप्त समस्त कमियों में सुधार एक सप्ताह मे किये जाने हेतु निर्देशित किया और साफ सफाई की फोटो एक सप्ताह में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में बताया गया कि प्राथमिक विद्यालय बासूपुर में विद्यालय में व्याप्त अनियमितता के कारण प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरूद्ध वेतन बाधित की कार्यवाही की गयी। प्राथमिक विद्यालय बासूपुर के निरीक्षण के दौरान सन्तोष सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय पटैला एवं सुरेश मौर्य सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कबीरूद्दीनपुर द्वारा सम्बंधित प्रधानाध्यापक से बीएसए का लोकेशन पूछे जाने पर सम्बंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किया।
उन्होंने प्राथमिक विद्यालय कोचारी के प्रधानाध्यापक की लगातार प्राप्त हो रही शिकायत के क्रम में निरीक्षण में विद्यालय में अनियमितता माये जाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राम नारायण सिंह के विरूद्ध वेतन बाधित करने की कार्यवाही की। जूनियर हाईस्कूल सुरेरी के निरीक्षण में बीएसए ने समय से पूर्व विद्यालय बंद किये जाने की तैयारी एवं विद्यालय में व्याप्त कमियों के कारण अखिलेश उपाध्याय का अग्रिम आदेश तक वेतन अवरूद्ध कर दिया।
निरीक्षण की अंतिम कड़ी में बीएसए ने कम्पोजिट विद्यालय कमरूद्दीनपुर का निरीक्षण किया। विद्यालय के किचन एवं भूकम्परोधी कक्ष से पानी टपकनें एवं बाउंड्रीवाल के अभाव पाये जाने के क्रम में सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुये प्राप्त कमियों को दूर किये जाने हेतु निर्देशित किया।

#JaunpurNews : शिक्षकों पर गिरी गाज, कई का रुका वेतन, हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई | #NayaSaveraNetwork

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें