#JaunpurNews :पत्रकार के दादा का निधन पर शोक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी, जौनपर। थाना क्षेत्र के हंसिया गांव निवासी दैनिक अखबार के पत्रकार गौरव मिश्रा के दादा तालुका प्रसाद का बुधवार की देर रात 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गुरुवार की सुबह वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया। उनके निधन की सूचना लगते ही पत्रकारों, परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों में शोक छा गया। शोक संवेदना प्रकट करने के लिए उनके निजनिवास पर पहुँचकर सभी ने दुःख व्यक्त किया। परियत बाजार में दैनिक भास्कर के क्षेत्रीय कार्यालय पर पत्रकार विनय तिवारी के अगुवाई में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर पत्रकार चेतन सिंह, निशांत सिंह, प्रभात सिंह, संतोष दुबे, दीपक शुक्ला, याकूब अली, वेदप्रकाश व रोहित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


