BREAKING

#JaunpurNews : यहां पर महीनों से जला पड़ा है ट्रांसफार्मर | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : यहां पर महीनों से जला पड़ा है ट्रांसफार्मर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के डीह अशरफाबाद गांव में महीनों पहले जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि महीनों से जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए विभाग से आग्रह किया जा रहा है लेकिन संवेदनहीन विद्युत विभाग अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा है। ट्रांसफार्मर जलने से जहां एक तरफ पीने के पानी का संकट हो गया है। वहीं दूसरी ओर बिजली नही रहने से किसानों का खेती का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इस दौरान पूर्व प्रधान विनोद सिंह, मोहन रजक, अंकित मौर्य, हरिराम गौतम, सुरेंद्र गौतम, जीत बहादुर सिंह, इंद्रदेव मौर्य, कालिका कहार, बेचू अहमद, साधु गौतम, मंगरू गौतम, रामनाथ मौर्य, तीरथ मौर्य, मोनू माली, सोनू गौतम, भाई लाल गौतम, राजेश गौतम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


#JaunpurNews : यहां पर महीनों से जला पड़ा है ट्रांसफार्मर | #NayaSaveraNetwork


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें