BREAKING

#JaunpurNews : जौनपुर में सरकार कराने जा रही बड़ी प्रतियोगिता, जानिए पूरी डिटेल | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : जौनपुर में सरकार कराने जा रही बड़ी प्रतियोगिता, जानिए पूरी डिटेल | #NayaSaveraNetwork

 #JaunpurNews : जौनपुर में सरकार कराने जा रही बड़ी प्रतियोगिता, जानिए पूरी डिटेल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित की जा रही हैं:- कहानी/कविता/निबन्ध 3 प्रतियों में कम्प्यूटर टाइप ए4 आकार में भेजनी होगी। 

कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द (एक ओर टंकित) हो। निबन्ध ’’पर्यावरण और हमारा दायित्व’’ विषय पर केन्द्रित होगा जो अधिकतम 2500 शब्द का (एक ओर टंकित) होगा। कहानी/कविता भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों पर केन्द्रित होनी चाहिए। कहानी/कविता/निबन्ध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम व पता अंकित नहीं होना चाहिए। 

अलग पृष्ठ पर कहानी/कविता/निबन्ध के शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम, पता, दूरभाष संख्या सहित हाईस्कूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। पूर्व में पुरस्कृत रचनाकार की प्रविष्टि उसी विधा में स्वीकार नहीं की जायेगी। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 28 सितम्बर है। 

प्रविष्टियां निदेशक उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन 6 महात्मा गांधी मार्ग हजरतगंज लखनऊ के पते पर भेजी जायेगी। प्रविष्टि के लिफाफे पर कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता लिखना अनिवार्य है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के युवा रचनाकारों के लिए हैं। प्रथम पुरस्कार रु. 7,000, द्वितीय पुरस्कार रु. 5,000, तृतीय पुरस्कार रु. 4,000, सांत्वना पुरस्कार (संख्या-दो) रु. 2,000 निर्धारित है।


आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिये प्रस्ताव आमंत्रित

जौनपुर। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा साहित्यकार कल्याण कोष योजना के अन्तर्गत विषय आर्थिक स्थितिग्रस्त या रुग्ण साहित्यकारों को जिनकी वार्षिक आय (समस्त स्रोतों से) रुपये 5 लाख तक है तथा 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, उन्हें अधिकतम रुपये 50 हजार तक अनावर्तक चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन के साथ तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र एवं चिकित्सक का प्रमाण पत्र, दो साहित्यकारों की संत्तुतियां संलग्न किया जाना अनिवार्य हैं। उक्त योजना की नियमावली एवं आवेदन पत्र का प्रारुप संस्थान कार्यालय से किसी कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है। संस्थान में प्रार्थना पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 21 सितम्बर है। योजनाओं के विवरण के वितरण एव प्रार्थना पत्र का प्रारूप संस्थान की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

साहित्यकारों/साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियां आमंत्रित

जौनपुर। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा संचालित बाल साहित्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत वर्ष 2023 के लिए दिये जाने वाले दस बाल साहित्य सम्मानों सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान, सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान, निरंकार देव सेवक बाल साहित्य इतिहास लेखन सम्मान, अमृत लाल नागर बाल कथा सम्मान, शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान, लल्ली प्रसाद पाण्डेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान, डॉ. रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान, आचार्य कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान, जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान एवं उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकारों/साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियां आमंत्रित हैं। संस्तुतिकर्ता का स्पष्ट नाम-पता, दूरभाष सहित तथा जिसके नाम की संस्तुति की जा रही है, उसका जीवनवृत्त संस्तुति प्रपत्र के साथ संलग्न होना अनिवार्य है। प्रत्येक सम्मान की धनराशि 51 हजार होगी। उपर्युक्त बाल साहित्य सम्मानों हेतु संस्तुतियां ’’बाल साहित्य सम्मान सम्बन्धी’’ शीर्षक से निदेशक उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ को भेजी जायेगी जिसकी अन्तिम तिथि 24 सितम्बर है। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ’’बाल साहित्य सम्मान नियमावली 2015’’, संस्तुति प्रपत्र तथा सम्मानों से सम्बन्धित अन्य जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सम्मानों की संस्तुतियां व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा मूल रूप में हस्ताक्षर सहित संस्थान को भेजनी हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें