#JaunpurNews : जनता के लिए 'जहर' साबित हो रही अमृत योजना | #NayaSaveraNetwork
- नगर से लेकर ग्रामीणांचल तक सड़कें ध्वस्त
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सरकार द्वारा चलाई जा रही अमृत योजना के तहत जिले के लगभग सभी सड़कों की खुदाई करके उसमें सप्लाई पाइप लाइन लगाई गई जिससे योजना कार्य पूरा करके विभाग ने अपना पल्ला झाड़ लिया। ठेकेदार एवं इंजीनियरों की मिलीभगत से सड़कों को पूरा का पूरा खोखला कर दिया जिससे आये दिन कहीं न कहीं सड़कें धंस रही है, जिसके चलते लोग कहीं न कहीं दुर्घटनाग्रस्त हो रहे तो कहीं-कहीं वाहनों के पलट जाने से शारीरिक और आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसकी भरपाई कौन करेगा? इसकी जांच होनी चाहिए कि खुदी मिट्टी जो लाखों में बेची गई है तो क्या वह पैसा राजस्व में जमा किया गया? क्या खनन की मिट्टी किसी उच्च अधिकारियों की सहमति से बेची गई है? यदि नहीं तो सड़कों से निकली हुई मिट्टी को क्यों नहीं पुनः भरा गया जिसके कारण आज जगह-जगह वाहन धंस जा रहे हैं। जनता को बेवकूफ बनाने के वास्ते रोज धंसी हुए सड़कों को लीपा पोती की जा रही है। इस पर जिलाधिकारी को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है जबकि जिलाधिकारी आवास के निकट ही अंबेडकर तिराहे पर एक डीसीएम धंसी और आगे कलेक्ट्रेट तिराहे पर ट्रक धंस गई जिसे काफी मशक्कत के बाद किसी तरह निकाली गयी।
स्रोत : अजय पाण्डेय
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News




