BREAKING

#JaunpurNews : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकता मिला किशोरी की शव | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पलिया गांव में नीम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सोचन बिन्द के बड़े भाई की मंगलवार को तेरहवी थी। परिवार के सभी सदस्यों के साथ उसकी पुत्री रानी (17) कामकाज में हाथ बटा रही थी। देर रात भोज समाप्त होने पर परिवार के सभी सदस्य सोने चले गये। रात लगभग 3 बजे उक्त गांव निवासी कर्मराज बिन्द पानी भरने के लिए उठे तो दरवाजे के सामने नीम की डाली से किशोरी का लटकता शव देखकर अवाक रह गये। नजदीक जाकर देखा तो किशोरी की पहचान रानी पुत्री सोचन के रूप में हुई।

#JaunpurNews : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकता मिला किशोरी की शव | #NayaSaveraNetwork


गौरतलब है कि घटनास्थल से मृतका के घर की दूरी लगभग 100 मी.है। उसने परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ ही प्रधान प्रतिनिधि पंचम बिन्द को भी मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक उमेश यादव द्वारा स्थलीय निरीक्षण एवं घटना के सन्दर्भ में पूछताछ के बाद भी किशोरी की मौत के कारणों का सही पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मृतका की मां केवली की तहरीर पर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को अन्त्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें