#JaunpurNews : सीडा में डुप्लीकेट चादर बनाने वाली एक कंपनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज | #NayaSaveraNetwork
अमित शुक्ला @ नया सवेरा
मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र सीडा स्थित एक फैक्ट्री में डुप्लीकेट चादर बनाने के आरोप में जेएसडब्लू कम्पनी के मार्केटिंग इंस्पेक्टर देवेन्द्र प्रताप सिंह की तहरीर पर कम्पनी डायरेक्टर के विरुद्ध पुलिस ने कापीराइट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है । इस सम्बन्ध में देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार पाठक को दी गयी तहरीर में जेएसडब्ल्यू स्टील फैक्ट्री के मार्केटिंग इंस्पेक्टर देवेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ईपी आर इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड यूनिट नं० 14 एबी प्रथम तल मित्तल चैम्बर 228 नरीमन प्वाईंट थाना मरीन लाइन पुल मुम्बई ने बताया है कि वह मार्केटिंग चेकिंग के लिए अधिकृत है । इस सम्बन्ध मे जानकारी मिलने पर हम लोगो ने गोपनीय तरीके से आकर पता किया तो जानकारी मिली कि औधोगिक क्षेत्र सीडा में मेरी कम्पनी के नाम से नकली लोहे की चादर बन रही है । पुलिस बल के सहयोग से उक्त फैक्ट्री में छापेमारी की गयी । जिसमें जेएसडब्ल्यू की बनी हुई मैनुफैम्चरिंग की गई सीट (चादर) 0.40 एम एम के 12 फिट के 6 पीस जिसका कुल वजन 81 किलो प्राप्त हुई । निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में ओरिजनल जेएसडब्ल्यू प्रगति 0.30 एमएम 12 फिट की 1 पीस वजन 8 किलो बरामद किया गया। जिसे पुलिस को सुपुर्द किया गया । स्थानीय पुलिस ने तहरीर के आधार पर सीड़ा स्थित उक्त फैक्टरी मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है ।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


