#JaunpurNews : जौनपुर में योगी तिराहे पर पुलिस से भिड़ गए बदमाश, फिर... | #NayaSaveraNetwork
- वांछित, हिस्ट्रीशीटर व शातिर अभियुक्त हुए घायल
- अभियुक्तों के कब्जे से देशी तमन्चा, कारतूस, अपाचे बरामद
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मंगलवार की रात लगभग 12.30 बजे शाहगंज व थाना सरपतहां की संयुक्त टीम द्वारा थाना शाहगंज अन्तर्गत योगी तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति अपाचे बाइक से आते हुए दिखाई दिये जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करके भागने लगे। आत्मसुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा चलाई गयी गोली बदमाशों के पैरों में लगी और बदमाश घायल होकर गिर पड़े।
घायल बदमाशों से पूछताछ में पता चला कि उक्त बदमाश जनपदीय वांछित, हिस्ट्रीशीटर व शातिर अभियुक्त राजन कुमार पुत्र रामलाल निवासी गरोठन थाना खेतासराय और मोनू यादव पुत्र अशोक यादव निवासी गरोठन थाना खेतासराय हैं जिसे पुलिस टीम द्वारा थाना शाहगंज अन्तर्गत उसराभादी आने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्तों के पास से दो देशी तमन्चा, 2 जिन्दा और 2 खोखा कारतूस, एक अपाचे बाइक बरामद हुई। नियमानुसार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ रोहित कुमार मिश्रा थाना शाहगंज, उप निरीक्षक मंशाराम गुप्ता मय पुलिस टीम थाना शाहगंज, उप निरीक्षक विवेकानन्द सिंह मय पुलिस टीम थाना सरपतहां मौजूद रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News





