#JaunpurNews : फोटो जर्नलिस्ट संजय चौरसिया के फोटो लगे व्हाट्सएप नंबर से मांगे जा रहे पैसे, ठगों से रहें सावधान | #NayaSaveraNetwork
- संजय चौरसिया ने कहा - दर्ज कराएंगे शिकायत
जौनपुर। जौनपुर के जाने-माने फोटो जर्नलिस्ट संजय चौरसिया की फोटो लगे एक व्हाट्सएप अकाउंट से उनके जानने वालों से पैसे की डिमांड की जा रही है। साइबर जालसाज एक दो हजार नहीं सीधे 35 हजार की डिमांड कर रहे हैं जब सामने वाला कहता है कि इतना पैसा तो नहीं है इस पर ठग पूछते हैं कि कितना है अकाउंट में तब सामने वाला कहता है कि 10 हजार ही है तो ठग 10 हजार की डिमांड करते हैं और उनको एक गूगल पे का नंबर देते हैं पैसे भेजने के लिए। खैर फोटो जर्नलिस्ट संजय चौरसिया ने कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहें और बिना हमसे फोन पर बात किए किसी को भी पैसा भेजने की जरूरत नहीं है। यह खबर आप नया सबेरा डॉट कॉम पर पढ़ रहे हैं। हमें जानने-पहचानने वालों की संख्या अधिक है इसीलिए वह किसी से भी पैसे मांग सकता है और व्हाट्सएप डीपी पर मेरी फोटो लगी है इस वजह से लोग पैसे भेजने में हो सकता है संकोच न करें लेकिन एक बार आप सभी से निवेदन है कि किसी नंबर पर कोई पैसा न भेजें नहीं तो आप ठगी के शिकार हो जाएंगे। फिलहाल फोटो जर्नलिस्ट संजय चौरसिया इसकी शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं।
![]() |
| फोटो जर्नलिस्ट संजय चौरसिया |
ठग से बातचीत का स्क्रीन शॉट
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


.jpeg)
.jpeg)



