#JaunpurNews :प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर में नि:शुल्क वितरित किया गया झंडा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। हमारे देश के हर कोने-कोने में आजादी की वर्षगांठ एक महोत्सव के रूप में देशवासी मना रहे हैं। इसी क्रम में आजादी के वर्षगांठ के महोत्सव को खास बनाने के उद्देश्य से प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर में संतोष विक्रम शाही जिला पूर्ति अधिकारी जौनपुर, इंडियन आयल के एरिया मैनेजर मुकेश कुमार, पेट्रोलियम संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह व फर्म प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर के प्रो. अजय कुमार सिंह द्वारा आजादी के वर्षगांठ के महोत्सव को धूमधाम से मनाए जाने हेतु हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से लोगों मे निःशुल्क झंडा का वितरण किया। साथ ही सभी लोगों ने झंडे के साथ अपनी अपनी सेल्फी भी सेल्फी प्वाइंट पर खिंचवाई। 

#JaunpurNews :प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर में नि:शुल्क वितरित किया गया झंडा | #NayaSaveraNetwork

इस उपलक्ष में जिला पूर्ति अधिकारी साही ने बताया कि आजादी के वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे हर घर महोत्सव मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के नागरिकों में संघर्ष को दर्शाना  और देश के प्रति सम्मान और आदर भाव को तीव्रता से प्रज्वलित करना है। 200 सालों की अंग्रेजों की गुलामी के बाद हमारे भारत को सन 1947 में आजादी मिली, जिसमें अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी थी। देश के समस्त नागरिकों को इस महत्व को धूमधाम से मनाना चाहिए। 

मुकेश ने बताया कि आजादी का वर्षगांठ पूरे भारत का एक त्योहार है इसलिए भारत के सभी नागरिकों को इसमें हिस्सा अवश्य लेना चाहिए और इस त्योहार को धूमधाम से मनाना चाहिए। इस आजादी के उत्सव मे हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है और आप सभी देशवासियों को इस अभियान में हिस्सा लेकर अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लहराना चाहिए।

#JaunpurNews :प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर में नि:शुल्क वितरित किया गया झंडा | #NayaSaveraNetwork

फर्म के प्रो. अजय कुमार सिंह ने बताया कि हमारे देश को आजादी 15 अगस्त सन 1947 को मिली थी और उसी दिन हमारे देश का तिरंगा भी लहराया गया था इसलिए देखा जाए तो पहला स्वतंत्र दिवस 15 अगस्त 1947 को ही था इसके बाद 15 अगस्त 1948 को मनाया गया जो आजादी की पहली वर्षगांठ थी। आज देश को मिलने वाली आजादी का जश्न है जिसे हम सभी देशवासियों को हर साल धूमधाम से मनाना चाहिए। आजादी की वर्षगांठ हमारे देश भारत को आजादी दिलाने के लिए मर मिटने वाले उन शहीदों और बलिदानियों को याद करने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराया और हमारे देश भारत को आजाद भारत बनाने के खातिर अपना सब कुछ देश पर कुर्बान कर दिया।

#JaunpurNews :प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर में नि:शुल्क वितरित किया गया झंडा | #NayaSaveraNetwork

इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही, इंडियन आयल एरिया मैनेजर मुकेश कुमार, पेट्रोलियम संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह, फर्म के प्रो. अजय सिंह व काफी मात्रा मे फर्म के सम्मानित ग्राहक बन्धु मौजूद रहे।

#JaunpurNews :प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर में नि:शुल्क वितरित किया गया झंडा | #NayaSaveraNetwork





नया सबेरा का चैनल JOIN करें