#JaunpurNews : शाहगंज पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निर्देशन में स्थानीय थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से शान्ति भंग के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये लोगों में श्रीप्रकाश पुत्र रमेश चन्द्र निवासी बड़ागाव, विशाल पुत्र रमेश चन्द्र निवासी बड़ागाव, रमेश चन्द्र पुत्र शीतला प्रसाद निवासी बड़ागाव, प्रदीप कुमार पुत्र विश्वम्भर निवासी बड़ागाव, अर्जुन पुत्र फिरतू निवासी ताखा पूरब थाना, सूरज पुत्र फिरतू निवासी ताखा पूरब, एवं मोनू पुत्र फिरतू निवासी ताखा पूरब थाना शाहगंज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा, उ0नि0 मदन शर्मा मय पुलिस टीम शामिल रहे।

