BREAKING

#JaunpurNews : हज आवेदन फार्म केवल हज कमेटी ऑ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट से भरे | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति द्वारा हज-2024 की घोषणा हज कमेटी आफ इण्डिया द्वारा 13 अगस्त 2024 को की गयी है तथा निम्न आवश्यक गाइडलाइंस जारी की गयी हैः- हज आवेदन फार्म केवल हज कमेटी ऑ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट  www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन व हज कमेटी आफ इण्डिया के मोबाइल एप के माध्यम से भरे जा सकेंगे। हज आवेदन पत्र भरने से पूर्व आवेदक  दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। 

आवेदन 13 अगस्त 2024 से आरम्भ होकर अन्तिम तिथि 09 सितम्बर 2024 तक किये जा सकेंगे। आवेदन की निर्धारित अन्तिम तिथि से पूर्व भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट जारी होना व उसकी वैधता 15 जनवरी 2026 तक होना आवश्यक है। आवेदन करते समय कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा नही करना होगा। केवल चयनित आवेदकों को प्रोसेसिंग शुल्क रू0 300.00 जमा करना होगा। एक कवर में एक ही परिवार के अधिकतम पांच व न्यूनतम एक वयस्क व्यक्ति आवेदन कर सकेंगे। 65 प्लस ग्रुप के कवर में केवल चार व्यस्क आवेदन कर सकते है जिनमें दो 65 प्लस व दो सहयोगी के रूप में आवेदन कर सकते है। आवेदन फार्म में अंकित आवसीय पता यदि पासपोर्ट में अंकित पते के समान है तो आवसीय प्रमाण के रूप में पासपोर्ट की फोटोप्रति मान्य होगी यदि आवेदन फार्म में अंकित पता पासपोर्ट में अंकित पते से भिन्न है तो अन्य जिले या राज्य का है तो स्वहस्ताक्षरित प्रपत्र जैसे- आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वोटर पहचान पत्र व गत 03 माह के बिजली/टेलीफोन बिल (लैण्डलाइन)/पानी का बिल, गैस कनेक्शन प्रमाण पत्र आवेदन फार्म के साथ संलग्न किये जायेंगे तथा इन्हे वेबसाइट पर अपलोड भी किया जायेगा। बिना महरम श्रेणी की महिलाऐं जिनकी आयु आवेदन आवेदन के समय 45 वर्ष से 65 तक हो व महिलाऐं अकेले अथवा अधिकतम पॉच महिलाओं के ग्रुप मे आवेदन कर सकती है। उन्हे Ladies without mehram कैटेगरी में रखा जायेगा। परन्तु जो महिलाएं 65 प्लस  होगी वह अकेले आवेदन नही कर सकेंगी उनके साथ 45 से 60 वर्ष तक की महिला सहयोगी के रूप में जाना आवश्यक है।  जिन हज आवेदक की आयु 65 वर्ष या उससे अधिक होगी उन्हें एक सहयोगी के साथ जिनकी आयु 65 वर्ष से कम हो आवेदन की सुविधा है। यदि पति/पत्नी दोनों 65 वर्ष से अधिक है तो वह अपने साथ दो सहयोगी ले जा सकेंगे। बच्चे (इंफेण्ट) जिसकी आयु अन्तिम वापसी उड़ान (10.07.2025) तक 2 वर्ष से अधिक न हो, अधिकतम एक कवर के साथ दो आवेदन कर सकते है, उन्हे हवाई जहाज के किराये का 10 प्रतिशत जमा करना होगा, जो बाद में निर्धारित होगा। दो वर्ष से अधिक के बच्चों को व्यस्क के बराबर धनराशि जमा करना होगा। रिपीटर केवल महिला आवेदक के महरम के रूप में एवं 65 वर्ष से अधिक के हज यात्री के सहयोगी के रूप में मान्य होगे जिन्हें रिपीटर हेतु निर्धारित हवाई किराया जमा करना होगा एवं आवेदन करते समय आवेदन फार्म में रिपीटर अंकित करना होगा। किसी भी समय यदि महिला आवेदक या 65 वर्ष से अधिक के हज आवेदक द्वारा आवेदन निरस्त कराने पर रिपीटर का आवेदन स्वतः निरस्त हो जायगा। अदाही (कुर्बानी) हेतु जो आवेदक इच्छुक होंगे वह उसका विकल्प चुनेंगे अथवा स्वयं कुर्बानी कराएंगे, परन्तु एक बार चयन करने के उपरान्त इसमें कोई परिर्वतन समभव न होगा। हज आवेदकों को अपनी उड़ान स्थल के सम्बन्ध में वरीयता के आधार पर दो विकल्प चयन का अधिकार है। प्रत्येक आवेदक को ऑनलाइन आवेदन के समय पासपोर्ट का पहला और अन्तिम पृष्ठ, नवीनतम पासपोर्ट आकार की फोटो, कवर हेड के निरस्त चेक की प्रति अथवा बैंक पास बुक के पहले पृष्ठ की प्रति यदि निवास का पता पासपोर्ट में पते से भिन्न है तो प्रमाण की प्रति अपलोड करना आवश्यक होगा। आवेदन करने बाद आवेदन फार्म का प्रिंटआउट पीडीएफ डाउनलोड करना होगा। जिसपर आवेदक, नामिनी, व महरम के हस्ताक्षर होंगे। सामान्य श्रेणी, बिना महरम महिला श्रेणी 45 प्लस रिजर्व 65 प्लस श्रेणी, रिपीटर श्रेणी के आवेदकों को स्वहस्ताक्षरित हलफानाम (solemn declaration and undertaking) व अन्य प्रपत्रों सहित डाउनलोड किया गया आवेदन फार्म उ0प्र0 राज्य हज समिति कार्यालय स्थित अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ पर डाक अथवा दस्ती जमा करना होगा। जिन हज आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन/अपलोड करने में कठिनाई आ रही हो तो वह जिलों में स्थापित हज ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलीटेशन सेन्टर/स्वयं सेवी संस्थाएं व साइबर कैफे आदि से सहायता प्राप्त कर सकते है। लखनऊ जिले हेतु उ0प्र0 राज्य समिति कार्यालय स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ में स्थापित ई-सुविधा केन्द्र पर यह सुविधा उपलब्ध है। आवेदकों की न्यूनतम व अधिकतम आयु की कोई सीमा निर्धारित नही है। उ0प्र0 हज समिति के निम्न सी0यू0जी0/ई-मेल आई0डी0shcuplko@rediffmail.com पर प्राप्त कर सकेंगे। वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in, hajcommittee.up.gov.in पर आवश्यक जानकारी अपडेट रहेगी।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806| #NayaSaberaNetwork
Ad


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें