BREAKING

#MumbaiNews: विश्व कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट की दहीहंडी में फिल्मी सितारों की धूम | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। विश्व कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से रामदेव पार्क गार्डन चौराहा पर दहीहंडी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भाजपा नेता नवीन सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में फिल्मी सितारों के साथ-साथ नेताओं की धूम रही। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह तथा पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता उपस्थित रहे। 

फिल्मी सितारों में चिंटू पांडे, अलीशा जोशी, प्रिया शुक्ला, पूजा पांडे, अविनाश शाही, मुन्ना दुबे, हितेश्वर,अरुण सिंह समेत एक दर्जन फिल्मी सितारों ने लोगों का मनोरंजन किया। ट्रस्ट की अध्यक्ष गीता सिंह तथा सचिव दिनेश सिंह ने बताया इस बार दहीहंडी का उत्सव नारी सशक्तिकरण की थीम के साथ मनाया गया। 

मुख्य सहयोगी के रूप में फिल्म निर्माता पिंटू सिंह, उद्योगपति दीपक सिंह, उद्योगपति धर्मेंद्र सिंह, उद्योगपति पिंटू सिंह तथा कार्यक्रम के विशेष सहयोगियों में बीजेपी प्रवक्ता शैलेश पांडे, वरिष्ठ समाजसेवी संतोष दिक्षित, बृजेश सिंह, विवेक सिंह, पंकज सिंह, संजय ठाकुर, संदीप तिवारी,विपिन चौधरी, कृष्णा सिंह, अजय उपाध्याय, मन्नू सिंह ,धर्मेंद्र पाल, नितेश निषाद, नीलिमा रस्तोगी, निशा अग्रवाल, शुभांगी जाधव आदि का समावेश रहा। कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह सोमवंशी ने किया।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad


तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें