#AzamgarhNews: पत्रकारो की समस्या, सुरक्षा व सम्मान को लेकर व्यापक चर्चा, शीघ्र मुख्यमंत्री को देगे ज्ञापन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
आजमगढ। आजमगढ के बूढनपुर तहसील ईकाई आईडियल पत्रकार संगठना की ओर से पत्रकारो के सम्मान, सुरक्षा, व पत्रकारो की अनेकोनेक समस्याओ पर व्यापक चर्चा आज रविवार को रोडवेज के समीप राष्ट्रीय संरक्षक शोएब आलम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उपस्थित रहे
कार्यक्रम के प्रारम्भ में मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की गई। तत्पश्चात प्रदेश सचिव आशीष निषाद व बुढनपुर अध्यक्ष राजेश सिंह के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मिश्र को प्रभु श्रीराम की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी पत्रकार बंधुओ, संगठन के सभी पदाधिकारी व अतिथियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संगठन की मजबूती के लिए शीघ्र ही एक कमेटी बनाकर नियमावली तैयार कर पत्रकारो की विविध समस्याए, सुरक्षा व सम्मान हेतु प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ योगी के साथ चर्चा कर ज्ञापन सौंपेगा। कार्यक्रम में ही वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश सिंह लल्ला के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोकसंवेदना व्यक्त की ।सम्पूर्ण भारत में सक्रिय यह पत्रकार संगठना पत्रकार हित के लिए जाना जाता है।
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे जिसमे प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संरक्षक शोएब आलम, मकसूद अहमद आजमी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम, प्रदेश महासचिव प्रवीन मध्देशिया, प्रमुख सचिव दुर्गेश मिश्र, प्रदेश सचिव आशीष कुमार निषाद, प्रदेश संयोजक मनोज गुप्ता, जिलाध्यक्ष रामायण सिंह, जिला सचिव संतोष सिंह, जिलाउपाध्यक्ष व तहसील अध्यक्ष राजेश सिंह, तहसील संरक्षक विवेक जायसवाल, उपाध्यक्ष अजय प्रकाश यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशि सिंह, महासचिव आलोक मिश्र, संगठन मंत्री रविन्द्र नाथ गुप्ता, मीडिया प्रभारी विजय कुमार, कोषाध्यक्ष अमित यादव, सचिव विशाल गौतम, व्यवस्थापक मंत्री रामनाथ राजू, सहकोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता, सदस्य अश्विनी उर्फ रवि, आकाश मोदनवाल, चन्देश यादव, रामभवन विश्वकर्मा इत्यादि लोग शामिल हुए।
.jpg)
.jpg)

