#ChhattisgarhNews: यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच भिड़ंत, कई घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरूवार को तारा घाटी के पास मोरगा चौकी क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे और कई यात्री घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 12 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं बस में एक युवती फंसी हुई है, जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |