#AyodhyaNews: गैंगरेप के आरोपी के कांप्लेक्स पर चला बुलडोजर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अयोध्या। अयोध्या के गैंग रेप के आरोपी मुईद खान के काम्पलेक्स पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू हो गयी है, जो देर रात तक चलने की संभावना है। अयोध्या मुख्यालय से करीब बीस किलोमीटर दूर भदरसा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी मुईद खान के भदरसा स्थित शॉपिंग काम्पलेक्स के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही आज शुरू हो गयी है। सोहावल तहसील व विकास प्राधिकरण के संयुक्त अभियान में पचास दुकानों वाला शॉपिंग काम्पलेक्स पोकलैंड और तीन जेसीबी द्वारा ध्वस्तीकरण में कार्यवाही की जा रही है। छावनी के तब्दील भदरसा कस्बे का शॉपिंग काम्पलेक्स का दो किलोमीटर का एरिया सील कर कार्यवाही की जा रही है।

