BREAKING

#MumbaiNews: भाजपा नेता एड. रवि व्यास द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन | #NayaSaveraNetwork

#MumbaiNews: भाजपा नेता एड. रवि व्यास द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन | #NayaSaveraNetwork


शिवपूजन पाण्डेय @ नया सवेरा  

भायंदर। श्रावण माह के पवित्र अवसर पर आगामी 18 अगस्त को मीरा भायंदर शहर मे भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया है। मीरा भायंदर  भाजपा के (145) विधानसभा चुनाव प्रमुख एड. रवि व्यास द्वारा आयोजित यह कावड़ यात्रा मीरा रोड़ के सिल्वर पार्क से शुरू होकर पूनम सागर के चतुरेश्वर महादेव मंदिर में समाप्त होंगी. जहाँ बड़ी संख्या मे इस यात्रा मे शामिल शिवभक्त और कावड़ यात्री  जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करेंगे. कावड़ यात्रा समिति, मीरा रोड़ द्वारा आयोजित होने वाली इस भव्य यात्रा मे भाग लेने वाले सभी पुरुषों और महिलाओ के लिए निःशुल्क परिधान और जलाभिषेक सामग्री की व्यवस्था की गयी है.आयोजक एड रवि व्यास का कहना है कि उत्तर भारत में श्रावण महीने में प्रचलित इस धर्मिक यात्रा का काफी ख़ास महत्व है और मीरा भायंदर शहर में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय और अन्य सभी समाज के शिवभक्तों की आस्था को ध्यान मे रखते हुए सनातन धर्म के प्रचार प्रसार और समस्त शहरवासियों के  कल्याण की मंगलमय मनोकामना के लिए हमारे सभी सहयोगियों ने इस संकल्पना को साकार रूप दिया है.जिसमे  गाजे बाजे और हर हर महादेव के जयघोष के साथ बड़ी संख्या मे लोग सम्मिलित होंगे.साथ ही इस कार्यक्रम मे महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदंबरानंद सरस्वती जी महाराज, जैन समाज के निलेश मुनि जी महाराज, साईं मंदिर के मोहन जी महाराज सहित कई साधुत, महात्मा और पुजारी भी शिरकत करेंगे.इस दौरान चतुरेश्वर मंदिर मे सुंदरकांड, रुद्राभिषेक, सुंदरकांड, भजन कीर्तन और महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया है।

*#HappyIndependenceDay: प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन और प्रज्ञा एसोसिएट्स के प्रो. अजय कुमार सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaberaNetwork*
Ad


*#HappyIndependenceDay प्रशस्य जेम्स के डायरेक्टर संदीप पाण्डेय की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं #NayaSaberaNetwork*
Ad


*#HappyIndependenceDay: पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें