BREAKING

#BarabankiNews: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में घर में घुसकर नौ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली नगर अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास एक कॉलोनी में बच्ची उसकी मां व 14 साल का भाई साथ में रहते हैं। बच्ची के पिता का मां से संबंध विच्छेद हो चुका है। शनिवार की दोपहर बाद बच्ची की मां व भाई किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान पिछले कई साल से पड़ोस में ही रहने वाला 30 साल का युवक विजय घर में घुस गया और नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। मां घर के अंदर पहुंची तो विजय घर से बाहर निकल रहा था । बच्ची की मां जब अंदर घर में पहुंची तो खून बिखरा पड़ा था और बच्ची बेसुध पड़ी थी। मां ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शाम को केस दर्ज कर विजय को दबोच लिया।

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें