BREAKING

#BalliaNews : किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बलिया। जिले के उभांव क्षेत्र में एक किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में उसके पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के एक कस्बे की 13 वर्षीय लड़की के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले आलोक नामक युवक ने बुधवार दोपहर बलात्कार किया।

घटना के समय किशोरी की मां अपनी छोटी बेटी का इलाज कराने गई थी। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर बुधवार को आलोक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वह जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर मठिया गांव का रहने वाला है। किशोरी के घर से सटा उसका ननिहाल है जहां वह रह रहा था।
*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad


तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें