BREAKING

#EntertainmentNews: अरविंद अकेला कल्लू, यामिनी सिंह और खुशबू तिवारी केटी मस्ती से भरपूर गाना रिलीज | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भोजपुरी के युवा सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और क्यूट गर्ल यामिनी सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म 'प्यार का देवता' का मस्ती से भरपूर सांग 'सुन साली जी के बहना' रिलीज कर दिया गया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस फुल इंटरटेनिंग सांग को अरविंद अकेला कल्लू और वायरल सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। इस गाने को ऑडियंस खूब लाइक कर रही है। वहीं इसके वीडियो अरविंद अकेला कल्लू  मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। वे और उनके फ्रेंड्स माथे पर फूलों से बना सेहरा बाँधे यामिनी सिंह के पास किसी पार्क में पहुँचते हैं। जहाँ पर यामिनी सिंह येलो टॉप और ब्लू जींस पहने बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस गाने को गीतकार स्व० श्याम देहाती के लिखे गीतों को मधुर संगीत से संगीतकार ओम झा ने दिया है।


गौरतलब है कि साई श्रृंगार बैनर तले बनी फिल्म 'प्यार का देवता' के प्रोड्यूसर संजय कुमार सिंह हैं। एडिटर व निर्देशक एम फैजल रियाज़ हैं। पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचंद्र यादव है। लेखक संजय राय हैं। इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, नूर तूबा, देव सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, सपना सिंह आदि हैं। फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव 'कवि जी', स्व० श्याम देहाती, यादव राज, फनिदर राव, आशुतोष तिवारी, संतोष राजा हैं। डीओपी अयूब अली खान, कोरियोग्राफर  कानू मुखर्जी, फाईट मास्टर दिनेश यादव हैं।

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें