BREAKING

#VasaiNews; नया घर देने के नाम पर 9.50 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork



शिवपूजन पाण्डेय  @ नया सवेरा 
वसई। मीरा भाईंदर- वसई विरार पुलिस आयुक्तालय से संलग्न अपराध शाखा क्रमांक 3, की पुलिस ने बृजेश मौर्य नामक एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर नया घर दिलाने के नाम पर 43 लोगों से 9.50 करोड रुपए की ठगी कर चुका है। पिछले कई सालों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार मौर्य ड्रीम निर्माण बिल्डिंग के मालिक चांद हनीफ शेख तथा पृथ्वी डेवलपर्स के भागीदार चंद्रकांत पटेल ,पवन तिवारी और मुन्ना शर्मा के साथ मिलकर वर्ष 2012 से 2020 के बीच 43 सामान्य नागरिकों से नए घर देने का झांसा देकर 9.50 करोड़ रुपए की ठगी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नालासोपारा पूर्व के अलकापुरी परिसर से बृजेश मौर्य को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एमपीआईडी के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। वह तीन से चार वर्ष से फरार था। पुलिस को मिली यह कामयाबी आयुक्त मधुकर पाण्डेय,अपर पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे, पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुरे तथा सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाल के मार्गदर्शन और पुलिस निरीक्षक प्रमोद बडाख के निर्देशन में पुलिस उप निरीक्षक उमेश भागवत, ज्ञानेश्वर आव्हाड, सहायक फौजदार अशोक पाटिल, पुलिस हवलदार मनोज चव्हाण,सचिन घेरे तथा अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रियता से मिली।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें