#JaunpurNews : कम्प्यूटर संस्थान से दस लैपटॉप सहित ढाई लाख की चोरी | #NayaSaveraNetwork
- पुलिस छानबीन में जुटी
नया सवेरा नेटवर्क
थानागद्दी ,जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी बाजार मे मंगलवार की रात एक कम्प्यूटर शिक्षण संस्थान से लैपटॉप व अन्य उपकरण चोर चुरा ले गये। सूचना पर पहुचीं पुलिस छानबीन में जुट गयी। बतादें की थानागद्दी बाजार मे जलालपुर मार्ग पर स्थित कृषक इंटर कालेज के सामने प्रविन्द कुमार निवासी उदयचंदपुर की बम्पड कम्प्यूटर एजुकेशन के नाम से संस्थान है। जहा बच्चों को कम्प्यूटर के लिये प्रशिक्षण दिया जाता है।
प्रविन्द कुमार रोज की तरह मंगलवार शाम छ बजे संस्थान बंदकर घर चला गया। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह तब हुई जब छात्र विपीन कुमार वहा पढ़ने के लिये पहुचा तो संस्थान का दरवाजा खुला देख इसकी सूचना परविन्द को दी जब पीड़ित अपने संस्थान पर पंहुचा तो ताला टूटा हुआ था। संस्थान के अंदर रखा दस लैपटॉप, दस चार्जर, छह माउस, दो कीबोर्ड गायब था। पीड़ित के अनुसार कुल मिलाकर लगभग ढाई लाख से अधिक रूपये के उपकरण चोर उठा ले गये।यह सब देख पीड़ित संचालक ने 112 डायल पर पुलिस को सुचना दिया।
घटना कि जानकरी होने के बाद मौके पर नवागत क्षेत्राधिकारी अजित कुमार, प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह, चौकी प्रभारी विद्यासागर सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल कि जानकरी लेने मे जुटे रहे। पीड़ित द्वारा चौकी एंव कोतवाली में लिखित तहरीर दे दी गयी है।
.jpg)
.jpg)

