BREAKING

#JaunpurNews :30 मुकदमों में वांछित 25 हजार का इनामी मुड़भेड़ में घायल, गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork



  • बदमाश अतुल को भेजा गया जेल 
  • आरोपी के पास से लूट के दो सोने की चेन, नगदी व पिस्टल बरामद

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के गढ़ासेनी सई नदी पुल पर बुधवार की रात्रि पुलिस एवं अपाचे बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुड़भेड़ में घायल अंतर्जनपदीय को गुरुवार को इलाज के पश्चात जेल भेज दिया गया। आरोपी के पास से लूट के दो सोने की चेन, 11400 रुपया नगदी व 32 बोर पिस्टल, जिंदा कारतूस व खोखा बरामद हुआ है। घायल बदमाश 25 हजार रूपये का इनामी बदमाश था। बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि रात्रि में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुल के पास बदलापुर एवं सुजानगंज प्रभारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में वाहन चेकिंग की जा रही थी उसी दौरान अपाचे सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो वे भागने की कोशिश करने लगे चारों तरफ से अपने को पुलिसकर्मियों से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर लक्ष्य कर फायरिंग शुरू कर दी। 


पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में घायल आरोपी ने अपना नाम अतुल गौड़ उर्फ राजा पुत्र लहरी 27 वर्ष निवासी भुपियामऊ डिहवा थाना कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ़ बताया। पुलिस घायल को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले गयी जहां बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया जिलाअस्पताल से पुनः उसे हिरासत में लेते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ सुजानगंज, बदलापुर सहित प्रतापगढ़ में कुल 30 मुकदमे दर्ज है। एसओ ने बताया कि आरोपी ने बक्शा थाने के करीब महिला से चेन छिनैती की बात स्वीकार की है।


*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें