#JaunpurNews : एक पेड़ मां के नाम के तहत लगाए गए बारह हजार पौधे | #NayaSaveraNetwork
- वृक्षारोपण महा अभियान में मौजूद रहे उच्च न्यायालय के जज, आला अधिकारी व नेता
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। विकास खण्ड के नौली गांव के गूजर ताल में शनिवार को बीस हेक्टेयर भूभाग में वृक्षारोपण जन अभियान के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम के तहत बारह हजार पौधे लगाए गए। जिले के इतिहास में पहली बार एक साथ एक ही स्थान पर इतने अधिक पौधे लगाए गए। यह भी गैरतलब है कि पौधरोपण समारोह में संविधान के तीनों तंत्र,उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, शासन के नेता, जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भूमि पूजन व नारियल फोड़कर किया। परिषदीय विद्यालयों के सैकड़ों बच्चे हाथों में जागरुकता संदेश लिखी तख्तियों के साथ रैली निकाली।
बतौर मुख्य अतिथि प्रयागराज उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति कमर हसन ने अपने हाथों से चंदन का बृक्ष लगाते हुए इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी डीएफओ को सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि पौधे की सुरक्षा नहीं किया गया तो उसे लगाने से कोई फायदा नहीं। न्यायमूर्ति ने यह भी कहा कि हम यहीं बगल गांव कलापुर के निवासी हैं। जब भी वापस घर आऊंगा रोपण किए गए पौधों का हाल जानने जरूर आऊंगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही में पौधे मरने न पायें।
राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि वायुमंडलीय संतुलन के लिए बृक्ष अति आवश्यक है। बृक्ष के अभाव में धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। विधायक रमेश सिंह ने कहा कि इस वर्ष पड़ रही प्रचंड गर्मी ने हम सभी को बृक्ष की अहमियत का एहसास करा दिया। यही हाल रहा तो आगामी चार पांच वर्षो में पृथ्वी पर जीवन का संकट आ जायेगा। इस लिए घर में जितने भी सदस्य हों सभी के नाम पर एक एक बृक्ष अवश्य लगाइए।
जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार मादंड ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बृक्ष में देवता और देवियों का वास माना गया है। पेड़ भी अपने में बहुत बड़ा इतिहास समेटे हुए रहते हैं। अक्सर गांवों में आज भी लोग बागों का अलग अलग नाम रखे हुए हैं। उनके साथ यह भी कहा जाता है कि यह बाग हमारे दादा,बाबा की लगाई हुई है। पेड़ पौधे हमें प्राणवायु, लकड़ी,फल आदि के अलावा पूर्वजों की स्मृति सहेजे रहने के साक्षी होते हैं। समारोह को नोडल अधिकारी परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह,सीडीओ सीलम साईं तेजा, बीएसए डॉक्टर गोरखनाथ पटेल,डीसी मनरेगा सुशील त्रिपाठी,डीएफओ प्रवीन खरे, एसडीएम शाहगंज शैलेन्द्र कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अजीत सिंह,बीडीओ गौरवेंद्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, राहुल मिश्रा,प्रधान विंदलेश पासवान,रोशन राजभर,राजू सिंह, सुभाष उपाध्याय, श्रीमती विंदू वर्मा, संतलाल सोनी, अन्नपूर्णा उपाध्याय,रश्मि तिवारी, विवेक सिंह आदि ने पौधरोपण किया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF.jpg)