#JaunpurNews : राज्य कर्मचारियों के लिए विभिन्न खेलों का ट्रायल्स आयोजित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा ने बताया कि खेल निदेशालय उप्र, लखनऊ के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ खेल के विकास तथा शारीरिक संवर्धन के लिए सरकारी कर्मचारियों की खेल की सुविधा के लिए राज्य कर्मचारी कल्याण निधि से जिला, मण्डल, राज्य स्तरीय चयन, ट्रायल्स का आयोजन विभिन्न खेलों-टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एण्ड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, पावरलिफि्ंटग, क्रिकेट व हॉकी में किया जायेगा।
इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में निर्माण कार्य होने के कारण समस्त जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित एकलव्य स्टेडियम में आयोजित होगा। जिला स्तर पर चयन/ट्रायल्स 9 अगस्त, 2024 को पूर्वान्ह 10 बजे से किया जायेगा। जनपदीय चयन/ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ी मण्डलीय चयन/ट्रायल्स जो 13-14 अगस्त 2024 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में होगा, में प्रतिभाग करेंगे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)
