BREAKING

#NaviMumbaiNews: दुकान में तीन नकाबपोशों ने गोलीबारी की, 11 लाख रुपये के आभूषण लूटे | #NayaSaveraNetwork

#NaviMumbaiNews: दुकान में तीन नकाबपोशों ने गोलीबारी की, 11 लाख रुपये के आभूषण लूटे | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नवी मुंबई। खारघर इलाके में तीन नकाबपोशों ने एक दुकान में कई बार गोलीबारी की और 11 लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण लूट लिए। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। खारघर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात 10 बजे हुई। अधिकारी ने कहा, ‘‘काले कपड़े पहने तीन लोग ‘रिवॉल्वर’ लेकर दुकान में घुसे। उन्होंने कर्मचारियों को धमकाया, उन पर हमला किया और 11.80 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। उन्होंने तीन मिनट में चार से पांच बार गोलियां चलाईं। इस दौरान हालांकि, कोई घायल नहीं हुआ।’’

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें तीनों व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर घटनास्थल से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं और कुछ लोग उनका पीछा करने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत डकैती और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों अपराधियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

*#8th_Anniversary_of_NayaSabera  :  गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर जौनपुर के इतिहास विभाग के प्रो. डॉ. राकेश कुमार यादव की तरफ से नया सबेरा परिवार को  आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera : Age Institute Jaiswal Bhavan Jogiyapur Jaunpur की तरफ से नया सबेरा परिवार को 8वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें