#JaunpurNews : भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम | #NayaSaveraNetwork
- सदर तहसील का किया औचक निरीक्षण
- आम जनता से लिया फीडबैक
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने खतौनी कक्ष में जाकर देखा कि निर्धारित रेट पर खतौनी वितरित की जा रही है कि नहीं? जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर पवन सिंह को निर्देश दिया कि राजस्व वादों को ससमय निस्तारित किया जाए, इसके अलावा उन्होंने न्यायालय तहसीलदार का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ताओं से अच्छा व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
तहसील में आने वालों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी द्वारा आम जनता से संवाद स्थापित करते हुए फीडबैक लिया और शिकायतकर्ताओं से पूछा गया कि तहसील में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क तो नहीं दिया जाता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने लेखपाल और कानूनगों को कड़े निर्देश दिये कि जो भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जायेगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News



