BREAKING

#JaunpurNews : उमरवैश्य समाज द्वारा आयोजित किया गया प्रतिभा सम्मान समारोह | #NayaSaveraNetwork

  • समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

नया सवेरा नेटवर्क

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के कटरा मोहल्ला में स्थित सृष्ठि पैलेस में रविवार को अपरान्ह डेढ़ बजे उमरवैश्य समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया। आयोजन में उमर वैश्य समाज से सम्बन्धित बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 33 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग कॉपी किताब एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित उमर वैश्य समाज के पदाधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उमर वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर के अध्यक्ष कपिल मुनि ने कहा की किसी भी छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित इसलिए किया जाता है कि उसे उसके प्रतिभा में और निखार आए उनका हौसला अफजाई हो और वह और मेहनत तथा लगन के साथ अपने आगे की शिक्षा दीक्षा सुचारू रूप से करें जिससे आगे चलकर उन्हें अपना लक्ष्य हासिल करने में सहयोग मिल सके। इस अवसर पर जिला समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार , उपाध्यक्ष डॉ0 राकेश कुमार, क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष राज कुमार राजू, मीडिया प्रभारी राज कुमार, दिनेश गुप्त, दिनेश गुप्त सहारा, मनोज कुमार गुप्त, राजीव गुप्ता, व्यापार मण्डल के तहसील अध्यक्ष विश्वामित्र टण्डन, राजेश कुमार गुप्ता, वीरेन्द्र कुमार बाबा सहित जिला समिति एवं क्षेत्रीय समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp | https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें