#LucknowNews: छह आईएएस अफसरों के तबादले | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग में गुपचुप तरीके से आईएएस व पीसीएस अफसरों के तबादलों का दौर जारी है। सोमवार की देर रात छह और आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए, लेकिन इन्हें इतना गोपनीय रखा जा रहा है कि इसकी सूचना तक नहीं दी जा रही है। सामान्य तबादलों को गोपनीय रखे जाने के कारणों को लेकर अब तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

स्थानांतरित होने वाले आईएएस अफसरों में अजीत कुमार विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा व अमरनाथ उपाध्याय सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद लखनऊ से विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बनाए गए हैं। अर्पित उपाध्याय प्रतीक्षारत से मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली, नरेंद्र सिंह अपर आयुक्त प्रशासन परिवहन लखनऊ से अपर आयुक्त लखनऊ मंडल लखनऊ बनाए गए हैं। धर्मेंद्र सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व लखनऊ से अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं यूपी व चित्रलेखा सिंह विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से अपर आयुक्त प्रशासन परिवहन लखनऊ बनाए गए हैं।

*D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  - Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें