#Poetry: शिव हैं ज्योतिर्लिंग द्वादश उपवेश में | #NayaSaveraNetwork
![]() |
पं.जमदग्निपुरी
नया सवेरा नेटवर्क
शिव हैं ज्योतिर्लिंग द्वादश उपवेश में|
बाँटे हिन्द देश में ना|
सोमनाथ सौराष्ट्र,भीमाशंकर महाराष्ट्र|-२
ओंकारेश्वर मल्लेश्वर प्रदेश में,बाँटे हिन्द देश देश ना||
चिता भूमि वैद्यनाथ,काशी में हैं विश्वनाथ|-२
मल्लिकार्जुन हैं शैल परदेश में,बाँटे हिन्द देश में ना||
हिमवतपृष्ठे हैं केदार,करते सबका उद्धार|-२
महाकाल जी हैं मध्यपरदेश में,बाँटे हिन्द देश में ना||
दारुका वने नागेश,हैं शिवालये घुश्मेश|-२
गौतमी तटे त्रयम्बकम के वेश में,बाँटे हिन्द देश में ना||
सेतुबंध में रामेश,हैं मिटाते सबका क्लेश|-२
द्वादश नाम जपे प्रातः उपदेश में,बाँटे हिन्द देश में ना||
द्वादशलिंग है शिव नाम,जपे मिलता सुरधाम|-२
महिमा शिव की प्रसिद्ध सगरों देश में,बाटे हिन्द देश में ना||



