BREAKING

#MeerutNews : सुभारती विश्वविद्यालय में नेट परीक्षा में धांधली, सात गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

#MeerutNews : सुभारती विश्वविद्यालय में नेट परीक्षा में धांधली, सात गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मेरठ। जिले के सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित सीएसआईआर-नेट की ऑनलाइन परीक्षा में प्रश्नपत्र हल कराने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। विशेष कार्यबल (एसटीएफ) मेरठ के अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि एसटीएफ को ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में सिस्टम हैक करके प्रश्नपत्र हल कराने वाले गिरोहों के सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हो रही थी।

उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को एसटीएफ की टीम को सूचना मिली कि सुभारती विश्वविद्यालय में हो रही सीएसआईआर-नेट की ऑनलाइन परीक्षा में भी इसी प्रकार की धांधली की जा रही है। उन्होंने बताया कि निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में एक टीम सुभारती कॉलेज पहुंची और सूचना सही पाई गई,जिसके बाद सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

*#8th_Anniversary_of_NayaSabera  :  गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर जौनपुर के इतिहास विभाग के प्रो. डॉ. राकेश कुमार यादव की तरफ से नया सबेरा परिवार को  आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera : Age Institute Jaiswal Bhavan Jogiyapur Jaunpur की तरफ से नया सबेरा परिवार को 8वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें